रेपिन की उत्कृष्ट कला-कृतियां खजाने की प्रदर्शनी राष्ट्रीय संग्रहालय में शुरू
चित्र VCG से है
हाल ही में "नेवा नदी तट की कल्पना नामक रेपिन की उत्कृष्ट कला प्रदर्शनी" चीनी राष्ट्रीय संग्रहालय में शुरू हुई। प्रदर्शनी में 92 तेल चित्रों और रेखाचित्रों को प्रदर्शित किया गया है, जो इस महान कलाकार के कला जीवन का व्यवस्थित वृत्तांत करते हैं। प्रदर्शनी में उनकी रचनाओं में मौजूद "तर्क और भावनाओं के सह-अस्तित्व" की सौंदर्य शास्त्रीय दृष्टि को उजागर किया गया है, जिसने दर्शकों को रूसी संस्कृति और कला को समझने की एक नई खिड़की खोली है।
रेपिन रूसी आलोचनात्मक यथार्थवाद चित्रकला के शिखर प्रतिनिधि माने जाते हैं, जिन्हें रूसी राष्ट्रीय कला का "दृष्टि कवि" कहा जाता है। उन्होंने अपनी गहरी अंतर्दृष्टि और व्यापक दृष्टिकोण से 19वीं सदी के रूसी समाज के भाग्य और मानसिक स्वरूप को शांतचित्त से सत्य रूपरेखा में चित्रित किया था।
चीनी राष्ट्रीय संग्रहालय की प्रदर्शनी संयोजक एवं अनुसंधानकर्ता चंग येन ने बताया कि यह प्रदर्शनी "चीन-रूस सांस्कृतिक वर्ष" की एक महत्वपूर्ण गतिविधि के रूप में आयोजित की गई है। इसमें रूसी ट्रेट्याकॉव गैलरी और रूसी राष्ट्रीय संग्रहालय की अमूल्य कृतियों को सुसज्जित कर एकत्र किया गया है। यह अब तक का चीन में रेपिन के सबसे बड़े पैमाने और उच्च स्तरीय उत्कृष्ट प्रदर्शनी है। इसमें "1698 की राजकुमारी सोफ़िया", "कुर्स्क प्रांत की धार्मिक यात्रा", "अप्रत्याशित वापसी" और "सादको" जैसी रेपिन की अनेक प्रतिष्ठित कृतियाँ पहली बार चीन आकर चीनी दर्शकों के सामने प्रस्तुत की गई हैं।
यह प्रदर्शनी 11 जनवरी 2026 तक चलेगी।