चीन और यूरोप के बीच संवाद और सहयोग को गहरा करना दोनों पक्षों के साथ विश्व के लिए भी लाभदायक है: चीनी विदेश मंत्रालय

(CRI)08:36:25 2025-07-23

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने 22 जुलाई को आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वर्तमान अंतर्राष्ट्रीय परिस्थिति में बढ़ती अशांति और एकतरफावाद व संरक्षणवाद के उदय की पृष्ठभूमि में, चीन और यूरोप द्वारा रणनीतिक संचार को मजबूत करने और वार्ता व सहयोग को गहरा करने के लिए नेताओं की बैठक आयोजित करने से न केवल दोनों पक्षों को बल्कि विश्व को भी लाभ होगा।

चीन-यूरोपीय संघ नेताओं की 25वीं बैठक 24 तारीख को पेइचिंग में आयोजित होगी। सम्बंधित सवाल का जवाब देते हुए चीनी प्रवक्ता ने कहा कि इस वर्ष चीन और यूरोपीय संघ के बीच राजनयिक सम्बंधों की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ और संयुक्त राष्ट्र की स्थापना की 80वीं वर्षगांठ है। पिछली आधी सदी में, चीन-यूरोपीय संघ सम्बंध दुनिया के सबसे प्रभावशाली द्विपक्षीय सम्बंधों में से एक बन गए हैं। चीन-यूरोपीय संघ सहयोग ने फलदायी उपलब्धियां प्राप्त की हैं और एक दूसरे के विकास और प्रगति का दृढ़ता से समर्थन किया है। इससे लगभग 2 अरब चीनी और यूरोपीय लोगों को ठोस लाभ मिला है, विश्व शांति और विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया है और आर्थिक वैश्वीकरण के युग में आपसी लाभ वाले सहयोग के लिए एक उदाहरण स्थापित किया गया है।