वांग यी ने क्रोएशिया के विदेश मंत्री के साथ वार्ता की
(CRI)08:43:26 2025-07-22
चीनी विदेश मंत्री वागं यी ने 21 जुलाई को पेइचिंग में क्रोएशियाई विदेश मंत्री गॉर्डन ग्रली रेडमैन के साथ वार्ता की। वांग यी ने कहा कि दोनों पक्षों ने बेल्ट एंड रोड सहनिर्माण में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। दोनों पक्षों को सर्वांगीण सहयोग साझेदारी की 20वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में द्विपक्षीय सम्बंधों के नये विकास को बढ़ाना, बहुपक्षीय समन्वय मजबूत करना और बहुपक्षवाद व मुक्त व्यापार पर कायम रहना चाहिए। उम्मीद है कि क्रोएशिया चीन-ईयू सहयोग में रचनात्मक भूमिका निभाएगा।
रेडमैन ने कहा कि क्रोएशिया ईयू चीन सम्बंध के निरतंर व स्थिर विकास को बढ़ाने का समर्थन करता है और सक्रियता से चीन-मध्य यूरोपीय देशों के सहयोग में भाग लेने और चीन क साथ बहुपक्षीय समन्वय मजबूत करने को तैयार है।