किर्गिस्तान, हंगरी, स्विट्जरलैंड की यात्रा कर विश्व ससंद अध्यक्ष सम्मेलन में भाग लेंगे चीनी एनपीसी अध्यक्ष

(CRI)08:58:38 2025-07-21

चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा (एनपीसी) की स्थाई समिति के अध्यक्ष चाओ लची किर्गिज संसद अध्यक्ष नुरलनबेक तुर्गुनबेक उलु, हंगरी नेशनल असेंबली के अध्यक्ष लास्ज़लो कोवर,स्विट्जरलैंड की राष्ट्रीय परिषद के अध्यक्ष माजा रिनीके तथा स्टेट्स काउंसल अध्यक्ष एंड्रिया कैरोनी और इंटर पार्मेंटरी यूनियन(आईपीयु) के अध्यक्ष तुलिया एक्सन और आईपीयू के महासचिव मार्टिन चुंगोंग के निमंत्रण पर 23 से 31 जुलाई तक किर्गिस्तान, हंगरी और स्विट्जरलैंज की औपरचारिक मैत्रीपूर्ण यात्रा करेंगे और स्विट्जरलैंड में छठे विश्व संसद अध्यक्ष सम्मेलन में भाग लेंगे।

विश्व संसद अध्यक्ष सम्मेलन हर पाँच साल बाद आयोजित होता है, जो विभिन्न देशों की विधान सभाओं के बीच वार्तालाप व सहयोग का सर्वोच्च मंच है। इस सम्मेलन में मुख्य तौर पर लोकतंत्र, विधानसभा की भूमिका और संयुक्त राष्ट्र के साथ सम्बंधों पर विचार विमर्श किया जाता है।