फंग लीयुआन ने 2025“कु लिंग के साथ सम्बंध”चीन-अमेरिका युवा मैत्री गतिविधि में भाग लिया
17 जुलाई को दोपहर के बाद चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की पत्नी फंग लीयुआन ने चीनी वैदेशिक जन मैत्री संघ में 2025“कु लिंग के साथ सम्बंध” चीन-अमेरिका युवा मैत्री गतिविधि में भाग लिया और भाषण दिया।
फंग लीयुआन ने चीनी और विदेशी मेहमानों के साथ“कु लिंग के साथ सम्बंध”चीन-अमेरिका युवा कोरस सप्ताह कार्यक्रम का वीडियो देखा। अमेरिका में "कु लिंग के मित्र" के संयोजक एलिन मैकइनिस और आयोवा के मित्र बेलोन ने क्रमशः कु लिंग की कहानी और चीन-अमेरिका के लोगों के बीच आदान-प्रदान और स्थानीय सहयोग में भाग लेने के अपने अनुभवों को बताया। उन्होंने चीन के प्रति अपनी गहरी भावनाएं व्यक्त कीं और चीन तथा अमेरिका के युवाओं के प्रति उनकी चिंता और परवाह के लिए राष्ट्रपति शी चिनफिंग को धन्यवाद दिया। उन्होंने चीन-अमेरिका मैत्री को बढ़ावा देने में योगदान जारी रखने की इच्छा व्यक्त की। अमेरिकी युवा प्रतिनिधियों ने इस यात्रा के बारे में अपनी सुखद भावनाएं व्यक्त कीं और अमेरिका-चीन मैत्री दूतों की नई पीढ़ी बनने तथा दोनों देशों के बीच मैत्री को आगे बढ़ाने की इच्छा व्यक्त की।
फंग लीयुआन ने भाषण देते हुए कहा कि कु लिंग की शताब्दी पुरानी कहानी और राष्ट्रपति शी चिनफिंग तथा आयोवा में उनके पुराने मित्रों के बीच 40 वर्षों की गहरी मित्रता, चीनी और अमेरिकी लोगों के बीच मित्रता का एक सूक्ष्म उदाहरण है। चीन और अमेरिका के इतिहास, संस्कृति और भाषाएं अलग-अलग हैं, लेकिन दोनों देशों के लोग परिवार से प्यार करते हैं, दयालु और मैत्रीपूर्ण, मेहनती और व्यावहारिक हैं, और निश्चित रूप से अच्छे दोस्त और अच्छे साझेदार बन सकते हैं। राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा “अगले पांच वर्षों में 50,000 अमेरिकी युवाओं को आदान-प्रदान और अध्ययन के लिए चीन आने के लिए आमंत्रित करने”की पहल का प्रस्ताव रखे जाने के एक वर्ष से अधिक समय में कई अमेरिकी युवाओं को चीन आने के लिए आमंत्रित किया गया है। उन्होंने वास्तविक चीन का प्रत्यक्ष अनुभव किया, नए मित्र बनाए और साथ मिलकर चीन-अमेरिका मैत्री की एक नई कहानी लिखी। युवा लोग देश का भविष्य और मित्रता का भविष्य हैं। मुझे आशा है कि छात्र चीन-अमेरिका मैत्री के उत्तराधिकारी और शांति व मैत्री के प्रवर्तक बनेंगे, चीन और अमेरिका के बीच मैत्री का पुल बनाएंगे और दोनों देशों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी युवा शक्ति का योगदान देंगे।
गतिविधि के अंत में, चीन और अमेरिका के युवाओं ने दोनों देशों के बीच मैत्री की गहरी प्रशंसा व्यक्त करने के लिए एक साथ गीत गाए। फंग लीयुआन ने दोनों देशों के युवाओं और मित्रों के साथ तस्वीरें लीं। माहौल गर्मजोशीपूर्ण एवं मैत्रीपूर्ण था।