चीन के ऑनलाइन साहित्य बाज़ार का राजस्व 2024 में 49.55 अरब युआन पहुंचा
चित्र शिंगहवा एजेंसी से है
चीनी ऑडियो-विज़ुअल और डिजिटल प्रकाशन संघ ने 17 जुलाई को पेइचिंग में "2024 वार्षिक चीनी ऑनलाइन साहित्य विकास रिपोर्ट" जारी की। रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में चीन के ऑनलाइन साहित्य बाज़ार का राजस्व 49 अरब 55 करोड़ युआन(लगभग 6 अरब 9 करोड़ डॉलर) तक जा पहुँचा है , जो वर्ष दर वर्ष 29.37% की वृद्धि है। इससे यह स्पष्ट होता है कि ऑनलाइन साहित्य बाज़ार में जबरदस्त लचीलापन और व बाज़ार की विशालता की भारी संभावनाएँ मौजूद हैं।
आठवीं चीन "ऑनलाइन साहित्य+" सम्मेलन में जारी रिपोर्ट के अनुसार, 2024 के अंत तक चीन में ऑनलाइन साहित्यिक कृतियों की कुल संख्या 4 करोड़ 21 लाख तक पहुँच गई है, जो 2023 की तुलना में 42 लाख से अधिक की वृद्धि है। वहीं, चीन में ऑनलाइन साहित्य के उपयोगकर्ताओं की संख्या 63 करोड़ 80 लाख तक पहुँच गई है, जिसमें साल-दर-साल 16% की वृद्धि देखी गई है।
चीन ऑडियो-वीडियो एवं डिजिटल प्रकाशन एसोसिएशन के प्रथम उपाध्यक्ष चांग यी चून ने बताया कि 2024 में चीन के ऑनलाइन साहित्य का विकास तीन मुख्य विशेषताओं को प्रस्तुत किया है : पहले, ऑनलाइन साहित्य एक नव प्रतिनिधित्व जनसामान्य कलात्मक रूप से उभरा है ; दूसरे में, नए व्यवसाय मॉडल ने उद्योग के बहुआयामी मूल्य प्रणाली के विकास को बढ़ावा दिया है ; तीसरे में, ऑनलाइन साहित्य और सूक्ष्म लघु नाटकों के मिलाप ने उद्योग परिवर्तन के लिए नए मार्ग खोले हैं।
आंकड़ो के अनुसार, 2024 में चीन ऑनलाइन साहित्य के आईपी रूपांतरण की संख्या 83,250 रही , जो पिछले वर्ष की तुलना में 14.55% की वृद्धि दर्शाती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ऑनलाइन साहित्य के आईपी रूपांतरण ने लघु अवधि में तीव्र वृद्धि दिखाई है , लेकिन अब यह धीरे धीरे तर्कसंगत विकास के चरण में प्रवेश कर रहा है। सामग्री के सूक्ष्म प्रबंधन और कॉपीराइट प्रबंधन के नियमितीकरण की बदौलत, उद्योग का विकास मुख्य रूप से उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री के गहन विकास पर केंद्रित होता जा रहा है।
वर्तमान में, ऑनलाइन साहित्य अपनी प्रबल जीवंतता और मधुर स्नेहमय से चीनी संस्कृति के प्रसार का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन गया है। रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में चीन के ऑनलाइन साहित्य उद्योग की विदेशी बाजार से आय 4 अरब 81 करोड़ 50 लाख युआन तक पहुंच गई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 10.68% की वृद्धि है। चीन के ऑनलाइन साहित्य रचना के “विदेशी बाजार” में उसकी कुल संख्या (इन में ऑनलाइन साहित्य प्लेटफॉर्म के विदेशी मौलिक रचनाएं भी शामिल हैं) लगभग 7 लाख 50 हज़ार 9 सौ कृतियां दर्ज की गयी हैं , जो पिछले वर्ष से 7.92% अधिक है। दक्षिण-पूर्व एशिया लगातार पिछले दो वर्षों से चीन के ऑनलाइन साहित्य “विदेशी बाजार” में शीर्ष स्थान पर बना हुआ है।