चीन की बुनियादी चिकित्सा बीमा भागीदारी दर 95 प्रतिशत से अधिक

(CRI)08:24:07 2025-07-15

पेइचिंग समय पर 14 जुलाई को, चीन के राष्ट्रीय चिकित्सा बीमा प्रशासन ब्यूरो ने "2024 चीन की राष्ट्रीय चिकित्सा बीमा विकास सांख्यिकीय बुलेटिन" जारी किया। इस बुलेटिन के अनुसार, चीन की राष्ट्रीय बुनियादी चिकित्सा बीमा भागीदारी दर 95 प्रतिशत से अधिक पर स्थिर है और बुनियादी चिकित्सा बीमा सुरक्षित व स्थिर ढंग से चल रहा है।

वर्ष 2024 के अंत तक, चीन की राष्ट्रीय बुनियादी चिकित्सा बीमा भागीदारी लेने वाले लोगों की कुल संख्या 1 अरब 32 करोड़ से अधिक पहुंची। वर्ष 2024 में, चीन के राष्ट्रीय बुनियादी चिकित्सा बीमा (मातृत्व बीमा सहित) कोष की कुल आय 3491.337 अरब युआन पहुंची और इस कोष का कुल व्यय 2976.403 अरब युआन पहुंचा।