चांग ई-7 मिशन 2026 के आसपास प्रक्षेपण होने की उम्मीद
चंद्रमा के पृष्ठ भाग से नमूनों को धरती पर वापस लाने के एक साल में चीनी वैज्ञानिकों ने इन नमूनों को लेकर उल्लेखनीय समृद्ध वैज्ञानिक उपलब्धियाँ अर्जित की हैं। इसने ग्रह विज्ञान अनुसंधान के क्षेत्र में चीन की समग्र क्षमता को बेहतरीन रूप से प्रदर्शित किया है और चंद्रमा के उत्पत्ति और विकास पर अगले चरण के अनुसंधान कार्य के लिए एक ठोस आधार प्रदान किया है।
चीनी विज्ञान अकादमी के अकादमिक सदस्य शू यीगांग ने बताया कि हम चांग ई-5 और चांग ई-6 के नमूनों के अध्ययन के जरिए अधिकाधिक वैज्ञानिक खोज करना चाहते हैं। विशेष रूप से, हमारा लक्ष्य चंद्रमा के निर्माण और विकास के पहलुओं में नव प्रवर्तन सिद्धांत की खोज करना है जो चीन की अपनी वैज्ञानिक विचारधारा शैली को प्रस्तुत कर सके।
जानकारी के अनुसार, 2026 के आसपास चीन चांग ई-7 चंद्र अन्वेषण यान का प्रक्षेपण करेगा, जो चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव-ऐटकेन बेसिन में पर्यावरण और संसाधनों की खोज का भार संभालेगा। खास तौर से इसका उद्देश्य जल-बर्फ जैसी पदार्थों की तलाश करना है, ताकि भविष्य में चंद्रमा आधार निर्माण के लिए मजबूत बुनियाद तैयार की जा सके।