2024 में चीन में पुनर्चक्रित संसाधनों की कुल मात्रा 40 करोड़ टन से अधिक

(CRI)08:53:36 2025-07-11

चीन सामग्री पुनर्चक्रण संघ से पता चला कि राष्ट्रीय नीतियों के सहयोग से, चीन में पुनर्चक्रित संसाधनों की कुल मात्रा लगातार वृद्धि के साथ 2024 में 40 करोड़ टन से अधिक हो गयी और पुनर्चक्रण मूल्य लगभग 13.4 खरब युआन तक जा पहुंची।

चीन सामग्री पुनर्चक्रण संघ के आंकड़ों के अनुसार, 2024 में चीन में पुनर्चक्रित संसाधनों की कुल मात्रा लगभग 40.1 करोड़ टन थी, जो साल-दर-साल 6.5% की वृद्धि है। इनमें से, अपशिष्ट विद्युत और इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की पुनर्चक्रण मात्रा साल-दर-साल 15.8% की वृद्धि के साथ 22 करोड़ यूनिट तक पहुँच गई, जो एक नया रिकॉर्ड है। स्क्रैप मोटर वाहनों, स्क्रैप टायरों, स्क्रैप बैटरियों और अन्य श्रेणियों की पुनर्चक्रण मात्रा में भी अलग-अलग स्तरों पर वृद्धि हुई।

चीन सामग्री पुनर्चक्रण संघ के अध्यक्ष शू चुनश्यांग ने बताया कि 2025 में, चीन के संसाधन पुनर्चक्रण उद्योग का उत्पादन मूल्य 50 खरब युआन तक पहुँचने की उम्मीद है, और इसका पैमाना लगातार बढ़ रहा है। राष्ट्रीय एकीकृत बाजार के ढांचे के तहत, साधन पुनर्चक्रण, कम कार्बन पर्यावरण संरक्षण उद्योग का पैमाना, गहनता और विशेषज्ञता लगातार बढ़ रही है, जिनका चीन की राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के उच्च-गुणवत्ता वाले विकास पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है।