भारतीय वायु सेना का एक लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, कम से कम 2 लोगों की मौत

(CRI)09:14:49 2025-07-11

स्थानीय समयानुसार 9 जुलाई को, पश्चिमी भारत के राजस्थान में भारतीय वायु सेना का एक "जगुआर" लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्थानीय पुलिस खोज और बचाव के लिए घटनास्थल पर पहुँच गई है और दुर्घटनास्थल पर दो लोगों के शव मिले हैं। इस दुर्घटना का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है।

इसके तुरंत बाद, भारतीय वायु सेना ने एक बयान जारी किया कि उसका एक लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस बयान के अनुसार स्थानीय समयानुसार 9 जुलाई की दोपहर, एक "जगुआर" लड़ाकू विमान नियमित प्रशिक्षण मिशन के दौरान राजस्थान के चुरू के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में इस विमान में सवार दोनों पायलट मारे गए। नागरिक संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

पता चला है कि वर्ष 2025 भारतीय वायु सेना का यह तीसरा "जगुआर" लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।