विश्व सभ्यताओं पर 11वां निशान फोरम शुरू हुआ

(CRI)13:44:33 2025-07-10


चित्र शिंगहवा एजेंसी से है

9 जुलाई को विश्व सभ्यताओं पर 11वां निशान फोरम चीन के शानतोंग प्रांत के छवीफू शहर के निशान में आरंभ हुआ।

इस मंच का विषय है "सभ्यताओं के बीच संबंध और वैश्विक आधुनिकीकरण"। इसके छह उप-विषय हैं, जिनमें "सभ्यता का उद्भव और भविष्य विकास", "कन्फ्यूशियस संस्कृति का विश्व महत्व और समकालीन मूल्य" आदि शामिल हैं। इस फोरम पर भाग लेने वाले प्रतिनिधि सभ्यताओं के बीच आदान-प्रदान और संवाद करेंगे और विभिन्न सभ्यताओं के सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व और सद्भाव से रहने के तरीकों की संयुक्त रूप से खोज करेंगे।

बता दें कि यह फोरम 10 जुलाई तक चलेगा, जिसके दौरान 20 से अधिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिनमें मुख्य भाषण, उच्च स्तरीय संवाद, समूह संवाद, समानांतर फोरम आदि शामिल हैं।