चीनी अंतरिक्ष स्टेशन ने नई प्रगति हासिल की

(CRI)11:22:39 2025-06-23

पिछले हफ्ते चीनी अंतरिक्ष स्टेशन में नई प्रगति हुई। एयरोस्पेस चिकित्सा प्रयोग के क्षेत्र में ऊपर और नीचे दृष्टि अनुसंधान आदि कई प्रयोग सुचारू ढंग से आगे बढ़े। शनचो-20 के अंतरिक्ष यात्रियों ने संबंधित उपकरणों और परीक्षण सॉफ्टवेयर से व्यवहार परीक्षण पूरा किया। इसमें प्राप्त आंकड़ों का उपयोग सूक्ष्मगुरुत्व वातावरण में और फोकस में परिवर्तन से अंतरिक्ष यात्रियों के ऊपर और नीचे दृष्टि की विषमता पर प्रभाव का पता लगाने में किया जाएगा। बाद में मिशन प्रक्रिया और मानव-कंप्यूटर इंटरैक्शन डिज़ाइन के लिए संदर्भ प्रदान किया जाएगा।

शनचो-20 के अंतरिक्ष यात्रियों ने रमन स्पेक्ट्रोमीटर से "माइक्रोबायोम और पोषक तत्व चयापचय" प्रयोग से संबंधित अनुसंधान किया। मूत्र के नमूनों में मेटाबोलाइट्स का पता लगाकर अंतरिक्ष यात्रियों ने संबंधित विशिष्ट मेटाबोलाइट्स की सूचकांक प्रणाली और मूल्यांकन मानदंड को संशोधित और बेहतर बनाया।

इसके अलावा, अंतरिक्ष यात्रियों और केबिन में बुद्धिमान उड़ने वाले रोबोट के बीच सहयोगात्मक अनुसंधान जारी है। इससे अंतरिक्ष यात्रियों और बुद्धिमान रोबोट के बीच कुशल सहयोग विधि का पता लगाया जाएगा।