"पूर्व से आए निमंत्रण" के लिए रवाना! देखें दक्षिण एशिया एक्सपो विविधता का मधुर मिलन
चित्र शिंगहवा एजेंसी से है
19 जून को, 9वाँ चीन-दक्षिण एशिया एक्सपो और 29वाँ चीन खुनमिंग आयात-निर्यात व्यापार मेला खुनमिंग शहर में औपचारिक रूप से शुरू हुआ। दक्षिण एशिया और दक्षिण-पूर्वी एशिया क्षेत्रों से पुराने मित्र और नए व्यापारी सभी पहुंचे हैं खुनमिंग के इस “पूर्व से आए निमंत्रण” में शामिल होने ।
इस वर्ष के एक्सपो में 73 देश, क्षेत्र और अंतरराष्ट्रीय संगठन हिस्सा ले रहे हैं, और 2500 से अधिक कंपनियाँ प्रदर्शनी में भाग ले रही हैं। दक्षिण एशिया और दक्षिण-पूर्व एशिया के विशिष्ट उत्पाद, हरित ऊर्जा और आधुनिक कृषि जैसे आकर्षित विषय पर आधारित प्रदर्शनी मंडप दर्शकों की रूचि को बेहद आकर्षित कर रही हैं।
यहाँ आपको मिलेगी परदेसी संस्कृति की अनोखी शैलियां देखने को
दक्षिण एशिया और दक्षिण-पूर्वी एशिया मंडपों में नेपाल के पश्मीना ऊन उत्पाद, अफगानिस्तान के हस्तनिर्मित कालीन और इंडोनेशिया के मसाले जैसे अनेक देशों के हर तरफ आंखों को सुकून देने वाली वस्तुओं की भरमार रही हैं। विदेशी व्यापारी मोबाइल पर लाइव स्ट्रीमिंग करते हुए मलेशिया के "म्यूसांग किंग" ड्यूरियन, इंडोनेशिया की कॉफी और कंबोडिया के हस्तनिर्मित आभूषणों का एक से एक बढ़कर अपने अपने उत्पादों को परिचय दे रहे हैं, देखने में तो यहां एक रंग-बिरंगा सीमा-पार व्यापार गलियारा का खूबसूरत नजारा है।
चीन का विशाल उपभोक्ता बाजार दक्षिण एशिया और दक्षिण-पूर्वी एशिया के देशों के लिए विशाल विकास के अवसर लेकर आया है। चीन और पाकिस्तान ने निर्यात क्षमताओं को बढ़ाने के लिए संयुक्त अध्ययन कर इसे चरणबद्ध रूप से आगे बढ़ाया है; मालदीव के समुद्री उत्पादों के चीन को निर्यात परियोजना अमल में लाए जाने से अच्छे परिणाम देखने को मिले हैं; चीन-बांग्लादेश और चीन-श्रीलंका व्यापार समन्वय कार्य समूह की प्रणाली को लगातार बेहतर किया जा रहा है... आपसी क्षमता निर्माण व सहयोग में नवाचार की बदौलत चीन क्षेत्रीय आर्थिक विकास को फुरती जीवन शक्ति प्रदान कर रहा है।
यहाँ पर बुद्धिमान निर्माण प्रौद्योगिकी की तस्वीर प्रस्तुत हुई है
उद्योग निर्माण मंडप और हरित उर्जा मंडप भविष्य की एक झलक दिखाते हैं: स्मार्ट रोबोटिक अपने बाहों-हाथों से कॉफी की भीनी खुशबू के साथ प्याले के उपर चित्रित फूल सजाने की कला दर्शाती हैं; AI रोबोटों का नृत्य़ समूह और स्मार्ट उपकरणों से अपने को सजाने की क्षमता ने तो विदेशी व्यापारियों के दांत तले उंगली दबा दी और उसकी नजदीकी महसूसता पाने के लिए खुद को संभाल नहीं पाए हैं। यहाँ पर विश्व की सर्वोच्च 500 कंपनियों में से 3 , 10 विशेष उच्च सटीकता व विशिष्ट नवाचार वाली “लघु दिग्गज” कंपनियाँ, और 8 राष्ट्रीय स्तर की हाई-टेक कंपनियाँ एक ही मंच पर अत्याधुनिक “बुद्धिमान निर्माण” की ताकत का प्रदर्शन कर रही हैं।
चित्र शिंगहवा एजेंसी से है
यहाँ है मानव-संस्कृति का गहन संवाद का "मिलन कक्ष"
इस वर्ष के दक्षिण एशिया एक्सपो में पहली बार स्थापित "युन्नान में निवास" प्रदर्शनी क्षेत्र में, पु'अर चाय और कॉफी की सुगंध का दिलकश मिलन अपनी महक चारों तरफ बिखेर रही है, पर्वत-पानी की मनोरमता चीन तथा दक्षिण एशिया, दक्षिण-पूर्व एशिया के बीच मानव-संस्कृति संवाद को गहराई में ले जाने का " मधुर मिलन कक्ष" रूपधारण कर रहा है।
चित्र शिंगहवा एजेंसी से है
अब तक, दक्षिण एशिया एक्सपो ने देश-विदेश की 20 हज़ार से अधिक कंपनियों को प्रदर्शनी सेवा प्रदान की है, और 110 अरब डॉलर से अधिक के विदेशी व्यापार सौदों को आगे बढ़ाया है; वर्ष 2024 में चीन और दक्षिण एशियाई देशों के बीच व्यापारिक राशि लगभग 2 खरब डॉलर तक जा पहुँची है, जहां 10 वर्षों में दोगुनी की प्रगति हासिल हुई है जिसकी औसत वार्षिक वृद्धि दर लगभग 6.3% है। चीन लगातार कई वर्षों से पाकिस्तान, बांग्लादेश जैसे देशों का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बना रहा है।