वांग यी ने इजरायल के विदेश मंत्री से फोन पर बात की

(CRI)09:29:55 2025-06-16

14 जून को चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार के साथ फोन पर बातचीत की।

गिदोन सार द्वारा वर्तमान स्थिति और इजरायल की स्थिति पर इजरायल के विचारों का परिचय सुनने के बाद, वांग यी ने कहा कि चीन हमेशा वकालत करता है कि किसी भी अंतरराष्ट्रीय विवाद को वार्ता और परामर्श के माध्यम से हल किया जाना चाहिए। और चीन बल प्रयोग व प्रतिबंधों का विरोध करता है। इसे देखते हुए, चीन स्पष्ट रूप से इजरायल द्वारा ईरान पर बलपूर्वक हमला करके अंतरराष्ट्रीय कानून के उल्लंघन का विरोध करता है, खासकर जब अंतर्राष्ट्रीय समुदाय अभी भी ईरानी परमाणु मुद्दे का राजनीतिक समाधान खोज रहा है। यह व्यवहार और भी अस्वीकार्य है। इजरायल और ईरान दोनों मध्य पूर्व में महत्वपूर्ण देश हैं, और इजरायल व ईरान के बीच संबंध मध्य पूर्व युद्ध की समग्र स्थिति को प्रभावित करते हैं। वर्तमान सर्वोच्च प्राथमिकता संघर्षों को बढ़ने से रोकने के लिए तत्काल उपाय करना, क्षेत्र को और अधिक उथल-पुथल में जाने से रोकना और कूटनीतिक माध्यमों से मुद्दों को सुलझाने की राह पर लौटना है। यह अंतरराष्ट्रीय समुदाय की आम सहमति भी है।

वांग यी ने ईरानी विदेश मंत्री अराघची के साथ बातचीत की स्थिति का परिचय देते हुए इस बात पर जोर दिया कि मध्य पूर्व हमेशा संघर्ष की छाया में नहीं रह सकता है और इजरायल को युद्ध की चिंता में नहीं रहना चाहिए। ईरानी परमाणु मुद्दे के लिए कूटनीतिक साधन समाप्त नहीं हुए हैं और शांतिपूर्ण समाधान की अभी भी उम्मीद है। बल से स्थायी शांति नहीं लाई जा सकती। केवल आम सुरक्षा की अवधारणा का पालन करके ही सभी पक्षों की उचित चिंताओं को पूरी तरह से हल किया जा सकता है। चीन इजरायल और ईरान से बातचीत के माध्यम से मतभेदों को हल करने और शांतिपूर्ण तरीके से सह-अस्तित्व के तरीकों की तलाश करने का आग्रह करता है। चीन इस के लिए रचनात्मक भूमिका निभाने को तैयार है।

वांग यी ने उम्मीद जताते हुए कहा कि इजरायल चीनी संस्थानों और कर्मियों की सुरक्षा को प्रभावी ढंग से सुरक्षित रखेगा। और गिदोन सार ने कहा कि इजरायल हमेशा चीनी संस्थानों और कर्मियों की सुरक्षा को महत्व देता है और इसे सुरक्षित रखना जारी रखेगा।