प्रशांत महासागर में पहली बार एक ही समय पर चीन के दो विमानवाहक पोत देखे जाने पर चीनी विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया
(CRI)13:43:11 2025-06-11
10 जून को आयोजित चीनी विदेश मंत्रालय के नियमित संवाददाता सम्मेलन में एएफपी संवाददाता ने पूछा कि जापान के रक्षा मंत्रालय ने 10 तारीख़ को कहा कि पहली बार प्रशांत महासागर में एक ही समय में दो चीनी विमानवाहक पोत देखे गए। क्या चीन अधिक जानकारी दे सकता है और इस पर चीन की क्या प्रतिक्रिया है?
चीनी प्रवक्ता ने कहा कि मैंने कल सम्बंधित प्रश्नों के उत्तर दिये थे। मैं यह दोहराना चाहूंगा कि सम्बंधित जलक्षेत्र में चीनी युद्धपोतों की कार्यवाहियां पूरी तरह से अंतर्राष्ट्रीय कानून और अंतर्राष्ट्रीय व्यवहार के अनुरूप हैं। चीन हमेशा रक्षात्मक राष्ट्रीय रक्षा नीति अपनाता है और आशा करता है कि जापान इसे वस्तुनिष्ठ और तर्कसंगत दृष्टि से देखेगा।