तिब्बती बौद्ध धर्म में 21वीं“टो राम पा” उच्च स्तरीय अकादमी डिग्री प्रदान करने का समारोह पेइचिंग में आयोजित

(CRI)10:59:32 2025-05-26

तिब्बती बौद्ध धर्म में 21वीं“टो राम पा”उच्च स्तरीय अकादमी डिग्री प्रदान करने का समारोह 23 मई को पेइचिंग में स्थित चीनी उच्च स्तरीय तिब्बती बौद्ध धर्म कॉलेज में आयोजित हुआ। तिब्बती बौद्ध धर्म के गेलुग, निंगमा और बोनपो पंथों के 36 छात्रों को तीन साल की पढ़ाई पूरी कर स्नातकोत्तर प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ। सख्त पात्रता जांच, सूत्रों की परीक्षा, थीसिस रक्षा और समीक्षा तथा मतदान के बाद सभी 36 छात्रों को तिब्बती बौद्ध धर्म की“टो राम पा”उच्च स्तरीय अकादमी डिग्री प्राप्त करने की पुष्टि की गई।

चीनी बौद्ध धर्म संघ के उपाध्यक्ष और चीनी तिब्बती बौद्ध धर्म उच्च स्तरीय कॉलेज के अध्यक्ष जीवित बुद्ध च्यामुयांग ने“टो राम पा”उच्च स्तरीय अकादमी डिग्री पाप्त करने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान किया।

ध्यान रहे वर्ष 2004 में तिब्बती बौद्ध धर्म की नयी अकादमी डिग्री व्यवस्था लागू होने के बाद से अब तक चीनी तिब्बती बौद्ध धर्म उच्च स्तरीय कॉलेज ने 399 छात्रों को“टो राम पा”उच्च स्तरीय अकादमी डिग्री प्रदान की है, जो तिब्बती बौद्ध धर्म के विभिन्न पंथों के हैं। वे तिब्बती बौद्ध धर्म के स्वस्थ प्रचार के स्तंभ बन गये हैं औऱ चीनी राष्ट्र के साझे समुदाय की चेतना मजबूत करने और तिब्बती बौद्ध धर्म को चीन की वास्तविक स्थिति और समाजवादी समाज से अनुकूल होने में सकारात्मक भूमिका निभा रहे हैं।