हज़ारों साल पुरानी गुफाएं, संस्कृति की जड़ों को संजोए
(जन-दैनिक ऑनलाइन)14:28:54 2025-05-21
प्राचीन लुओयांग शहर के दक्षिण में बहती नदी के किनारे, लोंगमेन गुफाएं सहस्राब्दियों से खड़ी हैं। यहाँ 2,345 गुफाएं और मंदिर, 1लाख 10हजार से अधिक पत्थर की मूर्तियाँ, और 2हजार 8 सौ से अधिक अभिलेख शिलालेख मौजूद हैं, जो दोनों पहाड़ियों की चट्टानों से सिमटे वक्त की दास्तान , इतिहास घावों की निशानियों को गहराई से अंकित करते आए हैं और विश्व सांस्कृतिक धरोहरों में पूर्वी सभ्यता की अनूठी छवि को दर्शाती हैं।
19 मई की शाम को राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने लोंगमन गुफाओं का निरीक्षण किया, जहाँ उन्होंने स्थानीय प्रशासन द्वारा ऐतिहासिक-सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा और उसके समुचित उपयोग पर तथा सांस्कृतिक पर्यटन उद्योग के उच्च गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ावा देने की स्थिति की जानकारी प्राप्त की।