ल्हासा: "नामत्सो झील उद्घाटन दिवस" मनाया गया

(CRI)13:37:33 2025-05-21


चित्र VCG से है

शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश की राजधानी ल्हासा में 17 से 20 मई तक सांस्कृतिक पर्यटन महोत्सव मनाया गया। "बर्फिले पठार पर प्राचीन शहर, पवित्र स्थल ल्हासा" थीम वाले इस आयोजन के दौरान, "नामत्सो झील उद्घाटन दिवस" मनाया गया, जिसमें पारिस्थितिकी संरक्षण के साथ स्थानीय रीति-रिवाजों को जोड़ा गया।


चित्र VCG से है

नमत्सो, जिसका तिब्बती भाषा में अर्थ है "स्वर्गीय झील", ल्हासा की तांगश्योंग काउंटी और नाछ्य्वी शहर की बांगे काउंटी में स्थित है। झील की सतह समुद्र तल से 4,718 मीटर ऊपर है। यह विश्व की सबसे ऊंची खारे पानी की झील और चीन की दूसरी सबसे बड़ी खारे पानी की झील है।

नामत्सो झील के उद्घाटन के दिन ल्हासा के विभिन्न जिलों और काउंटियों में सांस्कृतिक और रचनात्मक बाजार, अमूर्त सांस्कृतिक विरासत प्रदर्शनियां, तिब्बती व्यंजन आदि विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की गईं, जिससे बड़ी संख्या में पर्यटक और नागरिक वहां रुकने और अनुभव करने के लिए आकर्षित हुए, जिससे नमत्सो के सांस्कृतिक और पर्यटन ब्रांड के प्रभाव को और बढ़ावा मिला।