12वें पुलिस एक्सपो ने मानवरहित उपकरणों का पहला स्मार्ट प्रदर्शन क्षेत्र स्थापित किया
पुलिस मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, बारहवां चीन अंतरराष्ट्रीय पुलिस उपकरण एक्सपो 14 से 17 मई तक पेइचिंग में आयोजित होगा। इस एक्सपो का मुख्य विषय है – "नई तकनीक, नए उपकरण , और नवीन गुणवाचक युद्ध क्षमता"।
बारहवें पुलिस एक्सपो में पहली बार एक स्मार्ट मानवरहित उपकरण प्रदर्शनी क्षेत्र की स्थापना की गई है, जिसका मुख्य सिद्धांत है: “ सशक्त प्रौद्योगिकी से वास्तविक जंग को सहारा देना और बुद्धिमत्ता भविष्य का मार्गदर्शन करना ”। यह प्रदर्शनी डेटा-संचालित एकीकृत, मानव-मशीन में समन्वय, सटीक सशक्ति सहारा तथा स्मार्ट सुरक्षा बिन्दुओं पर केंद्रित है, और वायु , ज़मीन , जल तथा जल तले जैसे वातावरण में कानूनी कार्यवाही को अमल में लाने के दौरान उपयोग किए जाने वाले मानवरहित उपकरणों को समग्र रूप से प्रदर्शित करना है। इसके अतिरिक्त, विभिन्न पुलिस कार्यवाही क्षेत्रों में तकनीकी उपकरणों की विकासात्मक उपलब्धियां को भी प्रदर्शनी में प्रमुखता स्थान दिया गया है। उदाहरणस्वरूप, कानूनी कार्यवाही व मामले दर्ज कराने से जुड़ी प्रबंधन केंद्रीय उपकरण प्रदर्शनी क्षेत्र में “स्मार्ट उपकरण + बुद्धिमान कानून प्रवर्तन” को केंद्रीय स्थान में रखते हुए एक मंच प्रदर्शन व्यवस्था क्षेत्र भी नियुक्त किया गया है, जहाँ कानून प्रवर्तन व घटना स्थल वास्तविक प्रबंधन एवं डिजिटल कानूनी मामलों को सुलझाने, वीडियो विश्लेषण और AI बड़े मॉडल प्रयोग जैसी प्लेटफ़ॉर्म सुविधाएं व्यवस्था भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
प्रदर्शनी में सीधे नई तकनीकों और नव उपकरणों द्वारा घटना स्थल पर कानूनी मामलों के सुलझाने में बुद्धिमान डेटा विश्लेषण को अपनी आंखों से देखा जा सकता है, इसके पूरे दौर में स्वचालित कानूनी मामलों के सुलझाने की दिशानिर्देश, वीडियो निगरानी का विश्लेषण, जोखिम चेतावनी का पूर्व संदेश , और गतिशील सुराग नेटवर्क जैसी कार्य प्रणालियों के प्रत्यक्ष प्रदर्शन भी एक्सपो का अहम आकर्षित बिन्दु हैं , जो कानून प्रवर्तन के मानकीकरण को प्रभावी ढंग से अमल में लाने की प्रक्रिया की स्थिति को पुख्ता समर्थन देती है।
अब तक, चीन की कई प्रमुख कंपनियों की सक्रिय भागीदारी के साथ-साथ, इस पुलिस एक्सपो ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारी ध्यान आकर्षित किया है। अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस सहित 11 देशों के कुल 30 विदेशी कंपनियाँ इस प्रदर्शनी में भाग ले रही हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि पुलिस एक्सपो ने वैश्विक मंच पर जमकर अपना प्रभाव और आकर्षण स्थापित करने में सफलता प्राप्त कर ली है।