चीनी जनता के जापान विरोधी युद्ध और विश्व फासिस्ट-विरोधी युद्ध विजय की 80वीं वर्षगांठ स्मृति प्रतीक चिन्ह की घोषणा
चीनी राज्य परिषद सूचना कार्यालय ने 13 मई को चीनी जनता के जापान-विरोधी युद्ध और विश्व फासिस्ट-विरोधी युद्ध में विजय की 80वीं वर्षगांठ की स्मृति का प्रतीक चिन्ह सार्वजनिक रूप से जारी किया।
यह प्रतीक चिन्ह लम्बी दीवार, जैतून की टहनी, ज्योति, गिनती "80" और काल-खंड "1945-2025" जैसे सम्मलित तत्वों से सुसज्जित कर निर्मित किया गया है। लम्बी दीवार पूरे चीनी राष्ट्र की एकता और साहसपूर्वक प्रतिरोध का प्रतीक है, जो यह दर्शाती है कि देशभक्ति को केंद्र में रखने वाली महान राष्ट्रीय भावना ही युद्ध में विजय का निर्णायक तत्व होती है। जैतून की टहनियां यह दर्शाती हैं कि चीनी जनता ने असाधारण रूप से घमासान युद्ध लड़कर विजय और शांति हासिल की । यह इस बात का प्रतीक है कि चीनी लोग विश्व के अन्य देशों की जनता के साथ मिलकर शांति को लगन से संजोकर उसकी रक्षा करने में प्रतिबद्ध हैं। ज्योति से घिरे विजय द्वार की आकृति यह दर्शाती है कि जापान विरोधी युद्ध और विश्व फासिस्ट-विरोधी युद्ध एक न्याय के अन्याय पर हासिल विजय है , उजाले के अंधकार तथा प्रगति के प्रतिक्रियावाद पर हासिल महान विजय है। यह इस बात का प्रतीक है कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के सुदृढ़ नेतृत्व में, चीनी राष्ट्र का महान पुनरुत्थान का भविष्य अत्यंत तेजस्वी की ओर अग्रसर है।
यह प्रतीक चिन्ह चीनी जनता के जापान विरोधी युद्ध तथा विश्व फासिस्ट-विरोधी युद्ध में विजय की 80वीं वर्षगांठ की स्मृति के दौर में विभिन्न क्षेत्रों और विभागों द्वारा आयोजित गतिविधियों में स्थल की सजावट, जन-आधारित विषयगत प्रचार-प्रसार एवं शिक्षा गतिविधियों तथा संबंधित विदेशी मामलों से जुड़े समारोह के दौरान उपयोग में लाया जा सकता है।