चीनी नई ऊर्जा वाहन दुनियाभर में क्यों इतनी लोकप्रिय?

चीनी नई ऊर्जा वाहन लगातार वैश्विक ध्यान को आकर्षित कर रही हैं। हाल ही में आयोजित शंघाई ऑटो शो में, चीनी नई ऊर्जा वाहनों ने अपनी शानदार "टेक्नोलॉजी" और बेहतरीन किफायती कीमतों के दम पर विदेशी दर्शकों को इतना आकर्षित किया है कि उनके स्टॉल पर तिल रखने की जगह तक नहीं बची।

वर्ष 2024 में, चीन में नई ऊर्जा वाहनों का वार्षिक उत्पादन ऐतिहासिक रूप से 1 करोड़ इकाइयों को पार करते हुए 1 करोड़ 28 लाख 88 हजार करोड़ तक जा पहुँचा है , गौरतलब वैश्विक इलेक्ट्रिक वाहन बिक्री में चीन की हिस्सेदारी 70% तक पहुँच गई है। विदेशी मीडिया ने इसकी सराहना करते हुए कहा कि चीनी नई ऊर्जा वाहनों ने "चीनी गति" और "चीनी अवसर" को जीते जागते रूप में साकार कर दिखाया है।

अंतर्राष्ट्रीय संस्थाएँ और विश्लेषकों का सामान्य विश्वास है कि चीन का नई ऊर्जा वाहन बाज़ार निरंतर विकास करेगा और वैश्विक ऑटोमोबाइल उद्योग के हरित और कम-कार्बन विकास में एक महत्वपूर्ण शक्ति बन कर रहेगा। तो फिर इस में ऐसा क्या राज है जिसे विदेशी मीडिया चीनी बाज़ार की संभावनाओं को लेकर इतना आत्म विश्वास महसूस करती है?

अलबत्ता यह विश्वास बाज़ार से उत्पन्न होता है। चीन के पास 140 करोड़ से अधिक की जनसंख्या और एक विशाल मध्यम आय वर्ग समूह है। इतना विशाल आकार वाला बाज़ार यह संभावित बनाता है कि चीन की नई ऊर्जा वाहन की बढ़ती तेज रफ्तार उसे एक "बड़ी नदी में बड़ी मछली पालने " वाला सागर मिल जाने की पृष्ठभूमि दिला रही है।

यह विश्वास उज्जवल भविष्य से उत्पन्न होता है। जर्मनी के म्यूनिख मरक्यूर समाचारपत्र ने एक विश्लेषण में लिखा है कि चीन में नई ऊर्जा वाहनों के उपभोक्ताओं की औसत आयु केवल 34 वर्ष है, जो यूरोपीय संघ के औसत 56 वर्ष की तुलना में काफी कम है। युवा पीढ़ी को जीतना यानी भविष्य के बाज़ार को जीतना।

यह विश्वास नव प्रर्वतन से भी आता है। चाहे पूरे वाहन की गुणवत्ता को देखें या उसके बाहरी डिज़ाइन पर नजर डाले , या तो फिर स्थिर स्थान पर तेज मोड़ लेने व तीव्र गति वाहन में उत्पन्न उछल-कूद जैसी उन्नत तकनीकों का क्यों न अजमाए , तो हर स्थिति में चीन के नई ऊर्जा वाहन की धमाकेदार नव प्रर्वतन की निर्णायक तकनीक प्रदर्शित होती है।

"चीन से बाहर निकलकर चीन को देखें", तो आपको न केवल वर्तमान फलते फूलते चीन की ऊर्जा तकनीक बल्कि उसके दिनोंदिन उज्जवल भविष्य देखने को मिलेगें। वैश्विक हरित परिवर्तन की लहर में, चीन के नई ऊर्जा वाहन एक मनोरम भविष्य की ओर तेज़ गति से बढ़ रहे हैं यकीन के साथ कह सकते हैं "छोटे आंगन और ऊँची दीवारें" भी अब उनकी तेज़ रफ्तार को रोक नहीं सकतीं।