शंघाई लेगो लैंड मनोरंजन पार्क 5 जुलाई को अपनी झलक दिखाएगा
चित्र VCG से है
7 मई को, शंघाई लेगो लैंड मनोरंजन पार्क(LEGO Land)के आधिकारिक WeChat वीचैट अकाउंट ने सूचना जारी की कि शंघाई लेगो लैंड मनोरंजन पार्क 5 जुलाई 2025 को औपचारिक रूप से खुल जाएगा। शंघाई न्युज़ के आधिकारिक अकाउंट के अनुसार, यह मनोरजंन पार्क विश्व का अब तक का सबसे बड़ा पैमाने वाला लेगो लैंड रिजोर्ट परिसर होगा।
शंघाई न्युज़ के आधिकारिक WeChat वीचैट अकाउंट ने 2 अप्रैल को सूचना दी कि शंघाई लेगो लैंड मनोरजंन पार्क ने आधिकारिक रूप से प्रतिदिन के टिकटों की कीमतों की घोषणा की है जो बाजार की सामान्य लेनदेन के अनुरूप हैं , और उन्हें छह-स्तरीय मूल्य प्रणाली में बांटा जाएगा । बच्चों के टिकट की शुरुआती कीमत 255 युआन और वयस्कों के टिकट की शुरुआती कीमत 319 युआन होगी, जिससे पर्यटकों को अपनी पसंद मूल्यों चुनने के विविध विकल्प हासिल होंगे।
शंघाई लेगो लैंड मनोरंजन पार्क के अनुसार, उद्घाटन की शुरूआत बेला में सीमित स्मृति वर्षिक पास के दाम 1399 युआन तय किया गया हैं, जबकि उद्घाटन दिन के सीमित होटल पैकेज की शुरुआती मूल्य 3588 युआन रखा गया है।