युन्नान प्रांत मंगल्येन शहर के पवित्र मछली महोत्सव ने दस हजार म्यांमार पर्यटकों को आकर्षित किया


चित्र सिन्हुआ समाचार एजेंसी से है

1 मई से 5 मई तक, उन्नीसवां पवित्र मछली महोत्सव आयोजित किया गया। इस अवधि के दौरान, चीन-म्यांमार सीमा पर स्थित मंग'आ चौकी से कुल 25,468 यात्रियों की आवक-जावक दर्ज की गई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 65.34% की वृद्धि है। इनमें से कुल 9,375 म्यांमार पर्यटक इस चौकी से प्रस्थान होकर महोत्सव में भाग लेने, रिश्तेदारों से मिलने और खरीदारी करने के लिए चीन में प्रवेश किया।

पवित्र मछली महोत्सव मंगल्येन शहर का एक महत्वपूर्ण पारंपरिक त्योहार है, जो हर साल बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और बाहरी पर्यटकों को आकर्षित करते हैं जहां वे नानलए नदी में मछली पकड़ते और मनपसंद स्वादिष्ट भोजन का भरपूर आनंद उठाते हैं।

इस वर्ष के पवित्र मछली महोत्सव में “मछली पकड़ने”, “मुर्गा लड़ाई खेल मछली कप प्रतियोगिता”, “संस्कृति सेतु का निर्माण करने, सीमा क्षेत्र का नया अध्याय लिखने” नामक सांस्कृतिक संध्या समारोह, मछली पकड़ने की राष्ट्रीय मछली कप प्रतियोगिता सहित 18 विशेष शैली से सजी धजी गतिविधियों का आयोजन किया गया ।

जानकारी के अनुसार, पवित्र मछली महोत्सव के दौरान सीमा पार आवागमन की सुरक्षा और सहजता सुनिश्चित करने के लिए, मंगकांग आव्रजन सीमा जांच चौकी की मंग'आ शाखा ने स्थानीय सरकार, संस्कृति और पर्यटन जैसे संबंधित विभागों के साथ अग्रिम रूप से समन्वय और संवाद को बेहतरीन अंजाम दिया। उन्होंने त्योहार की अवधि के दौरान सीमा पार यात्रियों और परिवहन साधनों की संख्या और प्रवाह का पूर्वानुमान लगाकर, पुलिस बल का वैज्ञानिक और उचित तरीके से प्रबंधन किया। इसके अलावा, मंग'आ सीमा चौकी पर पारगमन प्रक्रिया को अनुकूलित किया गया और महोत्सव ग्रीन चैनल खोला गया, ताकि त्योहार में भाग लेने आए पर्यटकों को तेज़ गति वाली सुविधाजनक प्रवेश-निकास सेवाएं प्रदान की जा सकें।