शाओलिन मार्शल आर्ट: चीनी पारंपरिक संस्कृति के विदेशी संचार का एक महत्वपूर्ण माध्यम
(जन-दैनिक ऑनलाइन)13:17:01 2025-04-29
शाओलिन मार्शल आर्ट(Shaolin Martial Arts), जिसे शाओलिन कुंग फू (Shaolin Kung Fu) भी कहा जाता है, विशेष रूप से हेनान प्रांत के सोंगशान पर्वत पर स्थित शाओलिन मठ के बौद्ध सांस्कृतिक वातावरण में ऐतिहासिक रूप से विकसित हुई एक पारंपरिक सांस्कृतिक प्रणाली है, जिसका मुख्य अभिव्यक्ति रूप शाओलिन भिक्षुओं द्वारा तपस्या का एक अंग होने के नाते जाने माने मार्शल कला (कुंग फू) के नाम से जानी जाती है।
शाओलिन मार्शल आर्ट शाओलिन मठ के ऐतिहासिक विकास के साथ निरंतर समृद्ध और परिपूर्ण होती रही है, और धीरे-धीरे एक ऐसी सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का रूप ले चुकी है जो आंतरिक और बाहरी तपस्या की उत्कृष्टता के दोनों साधना पर बल देती है। आज, शाओलिन मार्शल आर्ट(कुंग फू) चीनी पारंपरिक संस्कृति के विदेशी संचार व आदान प्रदान का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन गई है।