श्रमिक दिवस के दौरान नागरिक उड्डयन यात्री परिवहन की संख्या नवीन उच्चतम स्तर को छू लेगी
चित्र VCG से है
27 अप्रैल को, चीन नागरिक उड्डयन ब्योरा ने 2025 अप्रैल की संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया। पत्रकारों द्वारा भेजी जानकारी के अनुसार, इस साल श्रमिक दिवस के 5 दिनों की छुट्टियों में नागरिक उड्डयन परिवहन से मिली अनुमानित आंकड़ा के अनुसार लगभग 107.5 लाख यात्रियों की बढ़त होने की संभावना है , यानि कि प्रति दिन औसतन 21.5 लाख लोग अलग अलग जगहों की यात्रा दौरे पर रहेंगे , जो कि 2024 के मुकाबले 8% की वृद्धि मानी जाती है। यह इसी अवधि का अब तक का एतिहासिक नवीन उच्चतम रिकॉर्ड है। छुट्टियों के पहले और आखिरी दिन के औसतन प्रति दिन यात्रियों की संख्या का शिखर 20.3 लाख से अधिक की चोटी तक पहुंच सकती है।
नागरिक उड्डयन ब्योरा के परिवहन विभाग के उप प्रमुख, शांग केजिया ने सेवाददाता सम्मेलन में बताया कि घरेलू उड़ान मार्गों के संदर्भ में, नागरिक उड्डयन परिवहन के माध्यम से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या पेइचिंग-थ्येनजिन-हेबए, यांग्त्ज़ी नदी डेल्टा, क्वांग्तुंग-हांगकांग-मकाओ, और छंगदू-छुंगछिंग जैसे चार प्रमुख शहरी समूहों के मुख्य मार्गों पर केंद्रित रहेंगे। इसके अतिरिक्त, शीस्वांगपाना, ल्हासा, लिजियांग, काशगर, और हेतीयेन जैसे पर्यटन स्थलों की शाखा मार्गों की टिकट बुकिंग भी तुलनात्मक रूप से केंद्रित है।
अंतर्राष्ट्रीय मार्गों के संदर्भ में, यह उम्मीद की जा रही है कि छु़ट्टी के दौरान यात्रियों के रेल और उड़ान परिवहन की संख्या द्वितीय तिमाही के अब तक के उच्चतम शिखर पर पहुंच जाएगी। जबकि जापान, कोरिया और दक्षिण-पूर्व एशिया के पारंपरिक पर्यटन स्थल चीनी यात्रियों के केन्द्रित भ्रमण जगह बरकरार रहेंगी।
सूत्रों के अनुसार, श्रमिक दिवस की छुट्टियों में नागरिक उड्डयन परिवहन की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए, नागरिक उड्डयन ब्योरा ने पहले से ही विस्तृत विश्लेषण और मूल्यांकन के आधार पर परिचालन सुरक्षा, परिवहन क्षमता आवंटन, यात्री सेवा आदि से जुड़ी सुरक्षा की तैयारियां कर ली हैं, ताकि यात्रियों को दिवस छुट्टियों की सुरक्षित, सुविधाजनक और आरामदायक यात्रा आन्नद का अनुभव प्राप्त हो सके।