वर्तमान में लगभग 1800 चीनी शांति अभियान बल  मिशन पर तैनात हैं: चीनी रक्षा मंत्रालय



चित्र VCG से है

24 अप्रैल की दोपहर, चीनी रक्षा मंत्रालय के नियमित संवाददाता सम्मेलन आयोजन की अध्यक्षता रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता वरिष्ठ कर्नल चांग शियाओ कांग ने की।

प्रवक्ता चांग शियाओ कांग ने कहा कि पिछले 35 वर्षों में संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में भाग लेने के दौरान, चीनी सेना ने 25 शांति अभियानों को अंजाम दिया है और 50,000 से अधिक शांति सैनिकों को मिशन क्षेत्रों में भेजा है, जिन्होंने कांगो (डीआरसी), लेबनान, दक्षिणी सूडान समेत 20 से अधिक देशों और क्षेत्रों में बारूदी सुरंगों और विस्फोटकों के फटने से पहले निपटाने , चिकित्सा सहायता प्रदान करने, सुरक्षा मिशन निभाने और नागरिकों की रक्षा करने जैसे कार्यों को पूरा किया है। वर्तमान में लगभग 1800 चीनी शांति सैनिक संयुक्त राष्ट्र के 7 मिशन क्षेत्रों और संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में कार्यरत हैं। चीनी सेना संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में अपनी भागीदारी की गहराई और व्यापकता को निरंतर बढ़ाएगी, वैश्विक सुरक्षा पहल को सक्रिय रूप से लागू करने और मानव के साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण में और अधिक योगदान देगी।

इस के अलावा, चांग शियाओ कांग ने संबंधित सवालों की प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि देशों के बीच सैन्य सहयोग किसी तीसरे पक्ष को निशाना नहीं बनाना चाहिए और न ही तीसरे पक्ष के हितों को ठेस पहुंचानी चाहिए, क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को खतरे में डालने की कतई इजाजत नहीं है। हम किसी भी देश द्वारा ताइवान मुद्दे को एक बहाना बनाकर क्षेत्र में सैन्य तैनाती को मजबूत करने और तनाव व टकराव को भड़काने का डटकर विरोध करते हैं। चीन अपने राष्ट्रीय क्षेत्रीय संप्रभुता और समुद्री अधिकारों की दृढ़ता से रक्षा करेगा और क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को प्रभावी रूप से बनाए रखेगा।