2025 शंघाई  बृहद ऑटो-शो 70% से अधिक नवीन ऊर्जा वाहन प्रदर्शित  करेगा


चित्र VCG से है


चित्र VCG से है

23 अप्रैल को 21वें शंघाई अंतर्राष्ट्रीय ऑटोमोबाइल प्रदर्शनी शंघाई के नेशनल नुमाइश व कन्वेंशन केन्द्र में उद्धघाटित हुआ। यह 10 दिनों तक चलेगा।

इस बार के शंघाई ऑटो शो का कुल प्रदर्शनी क्षेत्र 3.6 लाख वर्ग मीटर से अधिक है, जिसमें 26 देशों और क्षेत्रों की लगभग 1000 जाने मानी कंपनियाँ भाग ले रही हैं। भाग लेने वाले देशों की संख्या की नजर से या तो फिर प्रदर्शनी के पैमाना की नजर से देखें , दोनों अब तक का सबसे बड़ा प्रदर्शन है। प्रदर्शनी के दौरान 100 से अधिक नई कारों की इकलौती खूबसूरती झलक देखने को मिलेगी।

सूत्रों के अनुसार, इस बार की नुमाइश में करीब 1300 वाहनों को दिखाया जाएगा , उल्लेखनीय है कि 70% से अधिक नई ऊर्जा से निर्मित वाहन आकर्षण का बिन्दु रहेंगी। आंकड़ों के अनुसार, चीन पिछले 16 वर्षों से विश्व का सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल निर्माता और विक्रेता रहा है, और लगातार 10 वर्षों से नई ऊर्जा वाहन क्षेत्र में भी शीर्ष स्थान पर कायम है।