वांग यी ने ईरानी विदेश मंत्री के साथ वार्ता की

(CRI)13:38:01 2025-04-24

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 23 अप्रैल को पेइचिंग में ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरगची के साथ वार्ता की।

दोनों पक्षों ने ईरानी नाभिकीय सवाल पर विचारों का गहन आदान प्रदान किया। वांग यी ने बल दिया कि चीन हमेशा ईरानी नाभिकीय सवाल के राजनीतिक और कूटनीतिक समाधान में लगा हुआ है और बल तथा गैर कानूनी एकतरफा प्रतिबंध का विरोध करता है। चीन ईरान का नाभिकीय हथियार विकसित नहीं करने के वादे की प्रशंसा करता है, ईरान के नाभिकीय ऊर्जा के शांतिपूर्ण प्रयोग अधिकार का सम्मान करता है और ईरान का अमेरिका समेत विभिन्न पक्षों के साथ वार्ता करने औऱ अपने वैधिक अधिकारों की सुरक्षा करने का समर्थन करता है।

अरगची ने चीन द्वारा ईरानी नाभिकीय सवाल के राजनीतिक व कूटनीतिक समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की प्रशंसा की और चीन के साथ घनिष्ठ संवाद बनाए रखने की इच्छा व्यक्त की।