वांग यी ने ऑस्ट्रियाई विदेश मंत्री से फ़ोन पर वार्ता की
22 अप्रैल को चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने ऑस्ट्रिया की विदेश मंत्री बीट मीनल-राइजिंगर से फ़ोन पर वार्ता की।
वांग यी ने कहा कि ऑस्ट्रिया के पास गहन ऐतिहासिक विरासत और परिपक्व व स्थिर विदेश नीति है, तथा चीन-ऑस्ट्रिया सम्बंध का स्वस्थ विकास किया जा रहा है। दोनों पक्ष हमेशा साझेदारी की स्थिति पर कायम रहते हुए सहयोग के मुख्य स्वर का पालन करते हैं तथा मतभेदों को दरकिनार कर समानताओं की खोज करते हैं। हमें आशा है कि ऑस्ट्रियाई नई सरकार चीन के प्रति मैत्रीपूर्ण नीति अपनाएगी, द्विपक्षीय सम्बंधों को आगे बढ़ाएगी, वर्तमान अंतर्राष्ट्रीय परिस्थिति से उत्पन्न चुनौतियों पर काबू पाएगी और विश्व शांति व विकास में रचनात्मक भूमिका निभाएगी।
वांग यी ने कहा कि अमेरिका ने विभिन्न देशों पर मनमाने ढंग से टैरिफ लगाए हैं, जिससे अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक और व्यापार नियम एवं व्यवस्था पर गंभीर प्रभाव पड़ा है। यह एकतरफावाद, संरक्षणवाद और आर्थिक धौंस का विशिष्ट कृत्य है। एक जिम्मेदार देश के रूप में, चीन संयुक्त राष्ट्र के मूल में अंतर्राष्ट्रीय प्रणाली को दृढ़ता से बनाए रखेगा, अंतर्राष्ट्रीय कानून के आधार पर अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था को बनाए रखेगा, और उच्च स्तरीय खुलेपन के माध्यम से दुनिया के साथ विकास के अवसरों को साझा करेगा। विश्व अर्थव्यवस्था के दो स्तंभों और दो प्रमुख बाजारों के रूप में, चीन और यूरोप को अपनी अंतर्राष्ट्रीय जिम्मेदारियों को उठाना चाहिए, संयुक्त रूप से बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली की रक्षा करनी चाहिए और संयुक्त रूप से एक खुली विश्व अर्थव्यवस्था का निर्माण करना चाहिए।
बीट मीनल-राइजिंगर ने कहा कि चीन एशिया में ऑस्ट्रिया का एक महत्वपूर्ण सहयोगी साझेदार है। अर्थव्यवस्था, व्यापार, पर्यटन और अन्य क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग फलदायी रहा है और इसमें बड़ी संभावनाएं हैं। वर्तमान अंतर्राष्ट्रीय स्थिति में बड़े परिवर्तन आये हैं। ऑस्ट्रिया चीन के साथ द्विपक्षीय और बहुपक्षीय पहलुओं में अच्छे सहयोगी सम्बंधों को गहरा करने की आशा करता है। ऑस्ट्रिया की नई सरकार एक-चीन नीति का पालन करती है और अपनी चीन नीति में निरंतरता बनाए रखेगी। इस वर्ष यूरोपीय संघ और चीन के बीच राजनयिक सम्बंधों की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ है। यूरोपीय संघ चीन के साथ आर्थिक और व्यापारिक सहयोग को मजबूत करने, यूरोपीय संघ-चीन सम्बंधों की स्थिरता और रचनात्मक विकास को बनाए रखने और वैश्विक चुनौतियों का संयुक्त रूप से मुकाबला करने की आशा करता है।