"बेल्ट एंड रोड" युवा मित्रता आदान-प्रदान कार्यक्रम के पत्रकारों की लोयांग राष्ट्रीय पिओनी उद्यान यात्रा
21 तारीख़ को, जन-दैनिक अनलाइन के "बेल्ट एंड रोड" युवा मित्रता आदान-प्रदान कार्यक्रम में भाग लेने वाले यूरोप और एशिया के 9 देशों के 12 प्रमुख मीडिया पत्रकारों ने लोयांग राष्ट्रीय पेओनी उद्यान में समृद्ध थांग राजवंश की मनोहर संस्कृति व आधुनिक बागवानी प्रौद्योगिकी का आन्नद उठाया और पेओनी फूल खेती की स्थिति और लोयांग की पेओनी संस्कृति की उन्नतशीलता पर गहरी जानकारी प्राप्त की।
राष्ट्रीय पेओनी उद्यान का निर्माण 1984 में हुआ था। उद्यान में करीब 2 लाख से अधिक पेओनी के पौधे लगाए गए हैं, जो हमारे देश की सभी पेओनी किस्मों और विश्व की प्रमुख पेओनी किस्मों के जीन को शामिल करते हैं। अलबत्ता आज यह पेओनी संस्कृति, शोध विज्ञान, बगान सुन्दरता निखारने और पियोनी फूलों के आदान-प्रदान का समाहित करने वाला एक महत्वपूर्ण मंच बन गया है।
6 दिनों तक की रिपोर्टिंग यात्रा के दौरान, विदेशी पत्रकारों ने अड़लीथो में शिया राजवंश संग्रहालय, लुंगमन गुफाएं, लोयांग तिरंगा अंतर्राष्ट्रीय सिरेमिक कला गांव, तुंगफंग कृषि संग्रहालय जैसी कई एतिहासिक विरासत स्थलों का दौरा करने के अनमोल अवसर का लाभ उठाकर लोयांग के " बेल्ट एंड रोड" निर्माण, खुली अर्थव्यवस्था के विकास और संबंधित अन्य पहलुओं में हासिल नई उपलब्धियों को सीधा महसूस किया।(चित्र जन-दैनिक अनलाइन पत्रकार लु यांग से है)