वांग यी ने इंडोनेशिया के विदेश मंत्री के साथ वार्ता की
चीन और इंडोनेशिया के विदेश मंत्रियों ने पेइचिंग वार्ता की। वांग यी ने कहा कि दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के रणनीतिक मार्गदर्शन में दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय और वैश्विक प्रभाव संपन्न चीन-इंडोनेशिया साझे भविष्य वाले समुदाय की स्थापना पर महत्वपूर्ण समानता प्राप्त की। द्विपक्षीय सहयोग के ढांचे को चार पहियों के संचालन से पाँच बड़े स्तंभों के रूप में अपडेट करने से चीन-इंडोनेशिया सहयोग के लिए विशाल मार्ग प्रशस्त किया गया है। दोनों पक्षों को गुणवत्ता सहयोग पर आधारित होकर मुक्त व्यापार की सुरक्षा कर, नवोदित व्यवसायों का विकास करते हुए जन कल्याण सहयोग का विस्तार करना चाहिए।
सुगिओनो ने कहा कि इंडोनेशिया चीन के साथ महत्वपूर्ण सम्बंधों को चौतरफा तौर पर गहराना चाहता है। प्रतीक्षा है कि चीन के साथ व्यापार, निवेश, कृषि व मत्स्य उद्योग, स्वास्थ्य, स्वच्छ ऊर्जा और वैज्ञानिक व प्रौद्योगिकी नवाचार में व्यावहारिक सहयोग किया जाएगा।