चीन और पाकिस्तान ने समुद्री सहयोग संवाद का पांचवां दौर आयोजित किया

(CRI)11:16:46 2025-04-18

15 अप्रैल को चीन और पाकिस्तान के बीच समुद्री सहयोग पर पांचवें दौर का संवाद पेइचिंग में आयोजित किया गया। इस अहम बैठक की सह-अध्यक्षता चीन के विदेश मंत्रालय के सीमा एवं महासागर मामलों के विभाग के महानिदेशक होंग ल्यांग और पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के एशिया-प्रशांत मामलों के सहायक सचिव सिद्दीकी ने की।

बैठक में दोनों देशों ने चौथे दौर के संवाद के बाद से अब तक हुई प्रगति की सराहना की और समुद्री सुरक्षा, समुद्री अर्थव्यवस्था, विज्ञान व तकनीक, पर्यावरण संरक्षण जैसे कई अहम क्षेत्रों में सहयोग को लेकर गहराई से विचार-विमर्श किया। इस दौरान कई मुद्दों पर व्यापक सहमतियां बनीं, जो आने वाले समय में द्विपक्षीय रिश्तों को और मजबूत बनाने में मददगार होंगी।

दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए कि हर मौसम में टिकाऊ चीन-पाकिस्तान रणनीतिक साझेदारी का एक अहम हिस्सा समुद्री सहयोग है। उन्होंने एक साझा दृष्टिकोण साझा करते हुए कहा कि वे मिलकर 'साझा भविष्य वाले समुद्री समुदाय' का निर्माण करेंगे। इसके लिए समुद्री स्थितियों पर संवाद जारी रखने, नीतिगत समन्वय को मजबूत करने और समुद्री क्षेत्र में द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय सहयोग को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

बैठक में यह भी तय हुआ कि चीन-पाकिस्तान समुद्री सहयोग संवाद का अगला यानी छठा दौर अगले वर्ष उचित समय पर पाकिस्तान में आयोजित किया जाएगा, ताकि दोनों देशों के बीच समुद्री साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सके।