शी चिनफिंग ने कंबोडियाई राजमाता नोरोडोम मोनीनाथ सिहानोक से मुलाकात की
स्थानीय समय के अनुसार 17 अप्रैल की शाम को, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने नोम पेन्ह के शाही महल में कंबोडियाई राजमाता नोरोडोम मोनीनाथ सिहानोक से मुलाकात की।
राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने राजमाता नोरोडोम मोनीनाथ सिहानोक को पारंपरिक कम्बोडियाई नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान शी चिनफिंग ने कहा कि कंबोडियाई राजपिता नोरोदोम सिहानोक चीन-कंबोडिया मैत्री के प्रतीक हैं, जिन्होंने चीनी नेताओं की पुरानी पीढ़ी के साथ मिलकर चीन और कंबोडिया के बीच अटूट मित्रता व्यक्तिगत रूप से स्थापित की। चीन सरकार और चीनी जनता उनके ऐतिहासिक योगदान की स्मृति को सदैव संजोकर रखेंगी। राजमाता नोरोडोम मोनीनाथ सिहानोक चीन-कंबोडिया मित्रता की गवाह व उसे बढ़ावा देने वाली हैं, चीनी लोगों के प्रति जिनकी विशेष मैत्रीपूर्ण भावनाएं हैं। वे चीन के "मैत्री पदक" से सम्मानित होने की हकदार हैं। चीन उनका दूसरा घर है और किसी भी समय चीन आने के लिये उनका स्वागत है।
राजमाता नोरोडोम मोनीनाथ सिहानोक ने कहा कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग कंबोडिया के सबसे महान मित्र हैं और इस बार की यात्रा सभी कंबोडियाई लोगों के लिए एक बड़ा सम्मान है। यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि चीन और कंबोडिया दोनों देशों के नेताओं की पुरानी पीढ़ी द्वारा स्थापित चीन-कंबोडिया मित्रता लगातार मजबूत और विकसित हो रही है। विश्वास है कि दोनों देशों के बीच की अटूट मित्रता और भी गहरी तथा अटूट हो जाएगी। पूरी उम्मीद है कि चीन में राष्ट्रपति शी चिनफिंग चीनी लोगों का नेतृत्व कर राष्ट्रीय कायाकल्प को आगे बढ़ाने में अधिक परिणाम प्राप्त करेंगे।