शी चिनफिंग और सिहामोनी के बीच मुलाकात हुई

(CRI)11:09:20 2025-04-18

कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 17 अप्रैल की दोपहर बाद नोम पेन्ह स्थित शाही महल में मुलाकात की।

इस मौके पर शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और कंबोडिया के बीच मित्रता हजारों वर्ष पुरानी है। चाहे अंतर्राष्ट्रीय स्थिति में कितना भी परिवर्तन क्यों न आया हो, चीन और कंबोडिया हमेशा एक दूसरे की सहायता करते हैं और मूल हितों व बड़ी चिंता वाले मुद्दों पर आपसी समर्थन करते हैं। हमने बड़े और छोटे देशों के बीच समानता, ईमानदारी, आपसी विश्वास, पारस्परिक लाभ और समान जीत वाले सहयोग की आदर्श मिसाल खड़ी की। मानव जाति साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण में चीन और कंबोडिया आगे हैं। इससे कंबोडिया के लोगों को ठोस लाभ मिला।

शी चिनफिंग ने आगे कहा कि चीन कंबोडियाई शाही परिवार के साथ मित्रता को मूल्यवान समझता है और चीन-कंबोडिया मित्रवत कार्य में शाही परिवार के अहम योगदान की प्रशंसा करता है। नई स्थिति में चीन और कंबोडिया को मानव जाति साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण बढ़ाने में ज्यादा योगदान करना होगा। विश्वास है कि चीनी शैली का आधुनिकीकरण कंबोडिया समेत पड़ोसी देशों को ज्यादा अवसर देगा।

वहीं, सिहामोनी ने कहा कि दोनों पक्षों के समान प्रयास में कंबोडिया और चीन के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग घनिष्ठ हो रहा है और साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण बढ़ रहा है। कंबोडिया दृढ़ता से एक चीन की नीति का पालन करता है और राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तुत तीन वैश्विक पहलों की प्रशंसा करता है। शी चिनफिंग की वर्तमान यात्रा से दोनों देशों के बीच मित्रता अवश्य ही मजबूत होगी।

राजा सिहामोनी ने शी चिनफिंग को राष्ट्रीय स्वतंत्रता आदेश - ग्रैंड कॉलर भी भेंट किया।