शी चिनफिंग और हुन सेन के बीच मुलाकात हुई

(CRI)11:07:49 2025-04-18

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 17 अप्रैल को दोपहर बाद नोम पेन्ह शांति भवन में कंबोडिया की पीपुल्स पार्टी और सीनेट के अध्यक्ष हुन सेन के साथ मुलाकात की।

इस मौके पर शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और कंबोडिया मित्रवत पड़ोसी देश ही नहीं, सबसे अच्छे दोस्त भी हैं। चीन-कंबोडिया साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण इतिहास और जनता का चुनाव है। अब हम दोनों देश विकास के कुंजीभूत दौर में गुजर रहे हैं। हमें आधुनिकीकरण प्रक्रिया बढ़ाने के दौरान मानव जाति साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण में आदर्श मिसाल खड़ा करनी होगी।

शी चिनफिंग ने आगे कहा कि चीन पहले की ही तरह राष्ट्रीय स्थिरता बनाए रखने, आर्थिक विकास करने और क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर अहम भूमिका निभाने के लिए कंबोडिया का समर्थन करता है। दोनों देशों को विभिन्न क्षेत्रों में व्यवहारिक सहयोग घनिष्ठ बनाना चाहिए।

वहीं, हुन सेन ने कहा कि शी चिनफिंग की यात्रा कंबोडिया के लिए महत्वपूर्ण है। चीन कंबोडिया का सबसे मजबूत समर्थक और सबसे विश्वसनीय भागीदार है। चीन ने कंबोडिया के आर्थिक व सामाजिक विकास और जन जीवन में सुधार बढ़ाने में बड़ा योगदान दिया है। कंबोडिया दृढ़ता से एक चीन की नीति पर कायम रहता है और चीन के अंदरूनी मामलों में हस्तक्षेप करने का विरोध करता है। कंबोडिया चीन के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग करना चाहता है।