शी चिनफिंग और हुन मैनेट के बीच मुलाकात हुई
चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मैनेट ने 17 अप्रैल की शाम को नोम पेन्ह शांति भवन में मुलाकात की। दोनों नेताओं ने नए युग में सभी मौसमों के अनुरूप चीन-कंबोडिया साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण करने पर सहमति कायम की और वर्ष 2025 को चीन-कंबोडिया पर्यटन साल मनाने की घोषणा की।
इस मौके पर शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और कंबोडिया के बीच मित्रता का गहन ऐतिहासिक संचय है, मजबूत राजनीतिक आधार है और शक्तिशाली प्रेरक शक्ति है। चाहे अंतर्राष्ट्रीय स्थिति में कितना भी परिवर्तन क्यों न आया हो, मानव जाति साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण में हम हमेशा आगे हैं। अब दुनिया में सदी का अभूतपूर्व परिवर्तन तेजी से हो रहा है। चीन-कंबोडिया साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण दोनों देशों के लोगों के मूल हितों के अनूरूप है। दोनों पक्षों को नए युग में सभी मौसमों के अनुरूप चीन-कंबोडिया साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण करने का फायदा उठाकर वैश्विक विकास पहल, वैश्विक सुरक्षा पहल और वैश्विक सभ्यता पहल का तेज कार्यान्वयन करना चाहिए, ताकि दोनों देशों के लोगों को लाभ पहुंच सके।
वहीं, हुन मैनेट ने कहा कि चीन कंबोडिया का सबसे विश्वसनीय और भरोसेमंद दोस्त है। शी चिनफिंग की वर्तमान यात्रा से दोनों देशों के बीच आपसी राजनीतिक विश्वास और नए युग में सभी मौसमों के अनुरूप कंबोडिया-चीन साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण बढ़ाया जाएगा। चीन कंबोडिया का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार और निवेश का सबसे बड़ा स्रोत है। कंबोडिया चीन के साथ अर्थव्यवस्था, व्यापार, निवेश, औद्योगिक व आपूर्ति श्रृंखला, कृषि और बुनियादी संस्थापनों का निर्माण आदि क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करना चाहता है। कंबोडिया चीन के साथ समन्वय और सहयोग बढ़ाना चाहता है, ताकि दोनों देशों के साझे हितों की रक्षा की जा सके।