पहली तिमाही में पेइचिंग ने 8.91 लाख विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर 60% वृद्धि अर्पित की
15 अप्रैल को पेइचिंग सांस्कृतिक और पर्यटन ब्यूरो द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 2025 की पहली तिमाही में पेइचिंग ने कुल 8.91 लाख विदेशी पर्यटकों का स्वागत किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 61.3% की वृद्धि दर है।
चित्र VCG से है
पेइचिंग में विदेशी पर्यटकों के लिए सुविधाएं और भी अधिक सुलभ होती जा रही हैं। पेइचिंग सांस्कृतिक और पर्यटन ब्यूरो ने बताया कि पेइचिंग सीमा-पोर्ट पर 240 घंटे का अस्थायी प्रवेश, विदेशियों की जानकारी सूचना की जांच व पूर्व-स्वीकृति प्रक्रिया का परीक्षण करने के आधार पर एक विशेष मार्ग के जरिए वीजा-अनुमति और सीमा जांच-पड़ताल की व्यवस्था संपूर्ण सुविधाएं उपलब्द्ध हैं। पेइचिंग ने राजधानी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और तासिंग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर "एक-स्टॉप" प्रवेश पर्यटन सेवा केंद्र की स्थापना की है, जो प्रवेश पर्यटकों को परामर्श, परिवहन व संचार सेवाएं जैसी एकीकृत सेवाएं प्रदान करता है। पहली तिमाही में, कुल 3.534 लाख लोगों ने इस सेवा का आनंद उठाया है ।
2025 में पेइचिंग में प्रवेश पर्यटन उत्पादों का अनुभव कहीं अधिक विविधतापूर्ण हो गया है। अधिकाधिक विदेशी पर्यटक केवल दर्शनीय स्थलों की यात्रा से फिलहाल गहन अनुभवात्मक पर्यटन के रुख की ओर परिवर्तित हो रहे हैं। औद्योगिक पर्यटन और अमूर्त सांस्कृतिक विरासत का अनुभव करने जैसे उभरते पर्यटन उत्पाद विदेशी पर्यटकों की लोकप्रिय आकर्षण बन गये हैं। यहां तक कि पेइचिंग ने अंतरराष्ट्रीय ट्रांजिट यात्रियों के लिए " आधे दिन पेइचिंग की मुफ्त यात्रा" कार्यक्रम शुरू करने के अलावा "फिल्म प्रेमी यात्रा " जैसे मुख्य विषयों से संबंधित 12 आनंदमय मार्ग खोले हैं।
चित्र VCG से है
पेइचिंग सांस्कृतिक और पर्यटन ब्यूरो ने पर्यटक देशों की पसंदीदा के आधार पर सांस्कृतिक और पर्यटन मुख्य प्रचार गतिविधियां आयोजित कीं। पहली तिमाही में, इस ब्यूरो ने ग्रीस, इटली जैसे देशों में "खुशहाल चीनी नववर्ष" कार्यक्रम आयोजित किया, सिंगापुर, कंबोडिया और हंगरी में "नमस्ते, पेइचिंग" मुख्य विषय का प्रचार-संचार किया और विदेशों में स्थित 6 चीनी पर्यटन कंपनियों को जर्मनी भेजकर बर्लिन अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मेला में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
भविष्य में, पेइचिंग विदेश पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अपनी कार्य गतिशीलता को और मनोहर करेगा, और सीमा प्रवेश विदेशी पर्यटनों को सीमा शुल्क, यातायात, आवास, पर्यटन, शॉपिंग, भोजन, भुगतान, नेटवर्क जैसी संबंधित सेवा स्तर को पूरी तरह उन्नत करने व उनमें सुधार लाने पर ध्यान केंद्रित करेगा, ताकि पेइचिंग चीन में पर्यटन के लिए प्रमुख गंतव्य बने।