"राष्ट्रीय एकीकरण नामक शानसी छिन व हान राजवंश सभ्यता प्रदर्शनी" का हांगकांग में उद्घघाटन
चित्र VCG से है
हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र सरकार के मनोरंजन और सांस्कृतिक विभाग और शानसी प्रांत पुरातत्व ब्यूरो द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित "हांगकांग जॉकी क्लब प्रस्तुत श्रृंखला: राष्ट्रीय एकीकरण नामक शानसी छिन व हान राजवंश सभ्यता प्रदर्शनी" का उद्घाटन समारोह 15 तारीख़ को हांगकांग इतिहास संग्रहालय में आयोजित हुआ।
इस प्रदर्शनी में छिन राजवंश सम्राट मकबरा संग्रहालय, हान राजवंश सम्राट संग्रहालय और शानसी प्रांत पुरातत्व अनुसंधान संस्थान जैसी अनेक सांस्कृतिक और पुरातात्विक संस्थाओं से जुड़ी 100 से अधिक चयनित शानदार कलाकृतियाँ प्रदर्शित करने के साथ-साथ हांगकांग में पुरातत्व खुदाई से प्राप्त छिन और हान राजवंश की 20 से अधिक कलाकृतियाँ भी प्रदर्शित की जाएगी । प्रदर्शनी छिन और हान राजवंश काल के चीन के राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, विज्ञान-प्रौद्योगिकी और अंतर्राष्ट्रीय परिवहन जैसे विभिन्न पहलुओं के विकास को प्रस्तुत कर रही है। यह प्रदर्शनी 16 अप्रैल से 7 जुलाई तक आयोजित की जाएगी।
इस प्रदर्शनी की प्रमुख प्रदर्शित महत्वपूर्ण कलाकृतियों में छिन सम्राट के प्रसिद्ध सेना की प्रतिमाएं (टेराकोटा वॉरियर्स), छिन और हान राजवंश काल की राजधानियों के निर्माण की अवशेष सामग्री जैसे ईंटें और टाइल्स, हान सम्राट के भूमिगत सैनिक और विभिन्न प्रकार के पशुओं की मूर्तियाँ भी शामिल हैं। प्रदर्शित कलाकृतियों में से 11 जोड़े सामग्रियां राष्ट्रीय स्तर की प्रथम श्रेणी की पुरातात्विक वस्तुएं हैं, जिनमें से 4 वस्तुएं पहली बार मुख्य भूमि के बाहर प्रदर्शित की जा रही हैं।
चित्र VCG से है
उद्घाटन समारोह में हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र सरकार के मुख्य सचिव चेन गुओजी ने अपने भाषण में कहा कि विशेष प्रशासनिक क्षेत्र सरकार ने पिछले वर्ष "चीनी संस्कृति प्रेरणा कार्यालय" की स्थापना की थी और पहले "चीनी संस्कृति महोत्सव" तथा पहली "चीन के सामान्य इतिहास" श्रृंखला प्रदर्शनी का सफलतापूर्वक आयोजन किया था, जिसमें 10 लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि यह प्रदर्शनी "चीन के सामान्य इतिहास" श्रृंखला की दूसरी प्रदर्शनी है और हांगकांग के नागरिकों से आग्रह करती हैं कि वे इस सुअवसर का लाभ उठाते हुए उत्साहपूर्वक प्रदर्शनी देखने पधारें।
शानसी प्रांत के सांस्कृतिक अवशेष ब्यूरो के उपनिदेशक छियेन जिकुई ने कहा कि हांगकांग एक अंतरराष्ट्रीय महानगर है जहाँ पूर्व और पश्चिम की संस्कृतियाँ का भंडार हैं, और यह विविध संस्कृतियों का संगम स्थल भी है। जो चीनी संस्कृति के प्रसार में एक अनोखी भूमिका अदा करता है। उन्हें उम्मीद है कि यह प्रदर्शनी "एक देश, दो प्रणाली" की नीति के तहत सांस्कृतिक मेल-मिलाप का एक जीवंत उदाहरण बनेगी और वैश्विक सभ्यताओं से परस्पर सीखने और समझने के नवीन दौर को नया अंजाम देगी।