वियतनाम की पहली मेट्रो में सवार 23 मिनट जाम-फ्री का सुनहरा सफर
2023 में, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव और राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने वियतनामी मीडिया में एक हस्ताक्षरित लेख में लिखा: "चीनी कंपनियों ने हनोई मेट्रो लाइन 2 का निर्माण किया, जो वियतनाम की पहली शहरी मेट्रो परियोजना है। अब तक इसने लगभग 2 करोड़ यात्रियों को सेवा प्रदान की है और हनोई के नागरिकों की यात्रा को सुविधाजनक बनाया है।"
1 अप्रैल 2025 तक, हनोई मेट्रो लाइन 2 ने कुल 3.5 करोड़ से अधिक यात्रियों को सेवा दी है और स्थानीय ट्रैफिक जाम को कम करने व शहरी प्रदूषण को घटाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
चीन और वियतनाम पर्वतों और नदियों से जुड़े दो देश हैं, जिनकी संस्कृतियाँ समान हैं, आदर्श एक जैसे हैं और उनका भाग्य साझा है। दिसंबर 2024 में, चीन और वियतनाम ने सीमा-पार स्टैंडर्ड गेज रेलवे सहयोग परियोजना पर एक अंतर-सरकारी समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
मौजूदा वर्ष चीन-वियतनाम राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ और द्विपक्षीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान का वर्ष है। दोनों देश विभिन्न क्षेत्रों में परस्पर लाभकारी सहयोग को गहरा करेंगे और आस-पास के साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण को नई उभरती ऊर्जा प्रदान करेंगे।