वांग यी ने थाईलैंड की राजकुमारी से मुलाकात की
11 अप्रैल को चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो के सदस्य और विदेश मंत्री वांग यी ने पेइचिंग में थाईलैंड की राजकुमारी महा चक्री सिरिनधर से मुलाकात की।
वांग यी ने सबसे पहले राजा वजीरालोंगकोर्न को राष्ट्रपति शी चिनफिंग की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दीं और भूकंप के कारण थाईलैंड में हुई जनहानि और संपत्ति के नुकसान के लिए गहरी संवेदना व्यक्त की।
वांग यी ने कहा कि चीन थाईलैंड के साथ राजनयिक सम्बंधों की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ को एक अवसर के रूप में लेना चाहता है, ताकि दोनों देशों के नेताओं के मार्गदर्शन में चीन-थाईलैंड सम्बंधों के अगले स्वर्णिम 50 वर्षों को और अधिक सार्थकता के साथ संयुक्त रूप से खोला जा सके। हम आशा करते हैं कि थाई शाही परिवार इस सम्बंध में विशेष भूमिका निभाता रहेगा।
सिरिनधर ने कहा कि थाई शाही परिवार चीन के साथ पारंपरिक मित्रता को संजोए हुए है। कृषि, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, संस्कृति आदि क्षेत्रों में थाईलैंड और चीन के बीच व्यावहारिक सहयोग से थाईलैंड को ठोस लाभ मिला है। थाईलैंड थाई-चीन मैत्रीपूर्ण सम्बंधों के गहन विकास को बढ़ावा देने को तैयार है।