चीन के स्थिर विकास ने वर्तमान अस्थिर विश्व को मूल्यवान स्थिरता दी है: चीनी विदेश मंत्रालय

(CRI)09:55:38 2025-04-10

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन च्येन ने 9 अप्रैल को हुई प्रेस वार्ता में बताया कि बाहरी प्रहार से चीनी अर्थव्यवस्था का स्थिर आधार, नाना प्रकार के लाभ, लचीलापन और बड़ी संभावनाएं नहीं बदली जा सकती और चीन में गुणवत्ता विकास तथा नयी किस्म वाली उत्पादक शक्ति के जीवंत विकास का रूझान नहीं बदला जा सकता।

उन्होंने कहा कि चाहे अंतर्राष्ट्रीय परिस्थिति कैसी भी रहे, चीनी अर्थव्यवस्था मजबूत आधार पर स्थिरता से आगे बढ़ेगी और उसके पास आगे बढ़ने की पर्याप्त प्रेरणा है। चीन को विभिन्न खतरों व चुनौतियों के निपटारे की क्षमता और विश्वास है।

उन्होंने बल दिया कि चीन के स्थिर विकास ने विश्व में मूल्यवान स्थिरता डाली है। अनेक वर्षों में विश्व आर्थिक वृद्धि दर में चीन का योगदान 30 प्रतिशत के पास बना रहा है। चीन नियमों पर आधारित बहुपक्षीय व्यापार तंत्र दृढ़ता से सुरक्षित करेगा।