15वां पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 18 से 26 अप्रैल तक आयोजित होगा


चित्र VCG से है

पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की आयोजन समिति के अनुसार, 15वां पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 18 से 26 अप्रैल 2025 तक पेइचिंग में आयोजित किया जाएगा।

वर्ष 2025 विश्व सिनेमा की 130वीं व चीनी सिनेमा की 120वीं और पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की 15वीं वर्षगांठ हैं। 1895 में, ल्युमियर भाइयों ने पेरिस में पहली बार फिल्म का प्रदर्शन किया, 1905 में "डिंगचिनशान" नाम की फिल्म के प्रदर्शन से चीनी सिनेमा का जन्म हुआ। शाब्दियों के बदलते सिनेमा की कला भी समय के साथ विकसित होती रही और निरंतर नई कला गतिशीलता प्राप्त करती आयी है।

पेइचिंग चीनी सिनेमा का जन्मस्थल है। पहली पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की शुरुआत से लेकर तीसरे संस्करण में "थ्येनथांग अवार्ड" मुख्य प्रतियोगिता श्रेणी की स्थापना तक के पिछले पंद्रह वर्षों में, पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव निरंतर विकसित हुआ है और अनगिनत शानदार क्षणों का साक्षी बना है। पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव "सह-निर्माण, सहक्रिया, सहस्वरता , सहविजय, सहआनंद, सहगान, सहजीवन" की भावना को आत्मसात करते हुए चीनी सिनेमा और वैश्विक सिनेमा के बीच संवाद का एक महत्वपूर्ण मंच बना रहा और फिल्म उद्योग की समृद्धि को बढ़ावा देता आया है।