सीआन श्येनयांग अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का पश्चिमी हवाई अड्डा संग्रहालय का उद्घाटन


चित्र VCG से है

26 फरवरी को सीआन श्येनयांग अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 5 के संचालन के साथ सीआन श्येनयांग अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का पश्चिमी हवाई अड्डा संग्रहालय आधिकारिक रूप से उद्घाटित हो गया।

यह संग्रहालय सीआन श्येनयांग अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 5 के केन्द्रीय क्षेत्र में स्थित है, इसे "हान-थांग शैली से भरपूर शहर की समृद्धि" की डिजाईन का रूपधारण दिया गया है। संग्रहालय की वास्तुकला पूरी तरह से थांग शैली की नकल करती है, और इसका कुल क्षेत्रफल 6400 वर्ग मीटर है। संग्रहालय में कलाकृतियाँ मुख्य रूप से हवाई अड्डे के निर्माण के दौरान पाए गए पुरातात्विक उत्खनन सांस्कृतिक अवशेषों से सुस्सजित किया गया है , जो हवाई अड्डे और शहर के विकास की गहरी धरोहर और अद्वितीय आकर्षण को व्यापक रूप से प्रस्तुत करती हैं।

2020 के जून से 2022 के अक्टूबर तक सीआन श्येनयांग अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के तीसरे विस्तार चरण के दौरान, शानसी प्रांतीय पुरातात्विक अनुसंधान संस्थान ने 6848 प्राचीन सांस्कृतिक अवशेषों की खोज की, जिसमें 4093 प्राचीन कब्रगाह, 2755 अन्य प्राचीन स्थलों से खोदे गए बर्तन भट्ठा , राख के गड्ढे, बाहरी खाई , सड़कें जैसे अन्य अवशेष भी शामिल हैं। इन उत्खननों से लगभग 22000 पुरातात्विक वस्तुएँ प्राप्त हुईं।

संग्रहालय के मुख्य प्रदर्शनी हॉल का नाम "चौकड़ी पैवेलियन" रखा गया है, जिसका क्षेत्रफल 400 वर्ग मीटर है। इसका नामकरण सुए राजवंश और थांग राजवंश के राजनयिक विभागों से प्रेरित है, जो इतिहास की गूंज के साथ-साथ एक विशाल और शानदार भव्य वास्तुकला शैली को प्रदर्शित करता है।

इसके अतिरिक्त संग्रहालय में अस्थायी प्रदर्शनी क्षेत्र भी है, जहाँ समय-समय पर विभिन्न विषयों पर प्रदर्शनियाँ आयोजित की जा सकती हैं।