संयुक्त राष्ट्र की भूमिका और बहुपक्षवाद की मजबूती विषय पर संगोष्ठी के बारे में चीनी प्रवक्ता का परिचय

(CRI)09:21:39 2025-03-26

24 मार्च को, “संयुक्त राष्ट्र की भूमिका को मजबूत करना और बहुपक्षवाद को बढ़ावा देना”विषय पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी चीन की राजधानी पेइचिंग में आयोजित हुई। इसका आयोजन चीनी विदेश मंत्रालय द्वारा किया गया और इसके लिए विदेश मंत्री वांग यी ने एक लिखित भाषण दिया।

25 मार्च को, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता कुओ च्याखुन ने आयोजित नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार के प्रशनोत्तर में संबंधित जानकारी का परिचय दिया और कहा कि चीन सभी पक्षों के साथ मिलकर सच्ची बहुपक्षवाद का पालन करना जारी रखेगा, संयुक्त राष्ट्र की केंद्रीय स्थिति को बनाए रखेगा और परामर्श, संयुक्त निर्माण और साझाकरण के वैश्विक शासन को बढ़ावा देगा।

प्रवक्ता के अनुसार, संगोष्ठी में भाग लेने वाले अतिथियों ने सतत विकास, अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा, वैज्ञानिक तकनीकी नवाचार और डिजिटल सहयोग, युवा और भावी पीढ़ी जैसे विषयों पर अहम चर्चा की। उनका मानना है कि वर्तमान परिस्थितियों में संयुक्त राष्ट्र की 

भूमिका को मजबूत किया जाना चाहिए, बहुपक्षवाद को पुनर्जीवित किया जाना चाहिए, एकता और सहयोग को बढ़ावा दिया जाना चाहिए और विभिन्न वैश्विक चुनौतियों का संयुक्त रूप से समाधान किया जाना चाहिए। इस संबंध में चीन द्वारा निभाई गई सकारात्मक और रचनात्मक भूमिका सराहनीय है।