人民网首页

बहुध्रुवीय दुनिया और वैश्विक दक्षिण की आवाज़ बना ब्रिक्सः जाने-माने इंडियन एक्सपर्ट सिद्दीकी

भारत की अध्यक्षता में 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन राजधानी दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है। वैश्विक उथल-पुथल और संघर्षों के इस दौर में ब्रिक्स का आयोजन काफी महत्व रखता है। क्योंकि इस संगठन का दायरा लगातार बढ़ रहा है और यह ग्लोबल साउथ की एक आवाज भी बन रहा है। वैसे इस सम्मेलन के लिए दिल्ली में सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और इसमें हिस्सा लेने चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन सहित कई देशों के नेता पहुंचेंगे। इस तरह 12-13 सितंबर को समूचे विश्व की नजर दिल्ली पर रहेगी।…

पहले 8 महीनों में चीन की सीमा से आवागमन करने वाले लोगों की संख्या 49 करोड़ 90 लाख

10 सितंबर को पूर्वी चीन के च्यांगसु प्रांत के ल्येनयुनकांग में आयोजित वैश्विक सार्वजनिक सुरक्षा सहयोग मंच के आव्रजन प्रबंधन सहयोग उपमंच से मिली ख़बर के अनुसार इस साल के पहले 8 महीनो में चीन की सीमा जांच संस्थाओं ने सीमा से आवागमन करने वाले 49 करोड़ 90 लाख लोगों की जांच की, जो पिछले साल की समान अवधि से 8.7 प्रतिशत अधिक थी। इनमें मुख्य भूमि के 24 करोड़ 20 लाख नागरिक हैं, हांगकांग, मकाओ और थाईवान के 19 करोड़ 60 लाख नागरिक हैं और 6 करोड़ 12 लाख 87 हजार विदेशी नागरिक हैं, जो अलग-अलग तौर पर 10 प्रतिशत, 8.9 प्रतिशत और 19.5 प्रतिशत बढ़े।…

शी चिनफिंग भारत जाकर ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने 10 सितंबर को घोषणा की कि भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग 12 से 13 सितंबर तक भारत की राजधानी नयी दिल्ली जाकर ब्रिक्स देशों के नेताओं की 18वीं बैठक में भाग लेंगे।…